Azamgarh News: आखिर कब जागेगा PWD विभाग सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों से निकली नीलगाय से हुआ भीषण हादसा।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद निजाबाद से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली रोड पर दत्तात्रेय धाम के सामने सरायमीर से निजामाबाद की तरफ जा रहे हैं शौकत पुत्र फईमुद्दीन व अतहर का रोड पर नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें शौकत को काफी गंभीर चोटें आई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल होने के बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई इसके बाद आनन फान में लोगों ने अपनी खुद की गाड़ी बुलाकर घायल को अस्पताल लेकर गए । दुर्घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा,लोग आपस में पीडब्ल्यूडी विभाग व सरकार को कोसते हुए नजर आए सभी लोगों का कहना था की सड़क किनारे जो यह झाड़ियां हैं काफी खतरनाक है इसमें से जंगली जानवर कब बाहर निकल जाएंगे यह पता नहीं चलता । जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहताहै । साथ ही जहां यह एक्सीडेंट हुआ है वह अंधा मोड़ है । रोड पर कहीं भी किसी तरह का इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगा है जिससे आए दिन यहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं ।आखिर कितने परिवारों के घायल करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जागेगा यह एक पहेली बना हुआ है । निजामाबाद तहसील से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग हर जगह 2 से 3 फीट तक झाड़ियां का कब्जा बना हुआ है जिससे आम जनमानस को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसे आए दिन घटनाएं भी हो रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button