Azamgarh news :जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोहानपुर में जमीनी विवाद को लेकर वादी मुकदमा शेषनाथ चौहान पुत्र रमेश चौहान तथा उनके भाई हवलदार चौहान पुत्र रमेश चौहान एवं उनकी माता मनरी देवी के साथ विपक्षीगण प्रवीण चौहान पुत्र लालजी चौहान आदि 03 नफर द्वारा जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई, जिससे शेषनाथ चौहान एवं हवलदार चौहान के सिर में गंभीर चोटें आईं। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 506/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 15.12.2025 को अभियुक्त प्रवीण चौहान को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 15.12.2025 को प्र0नि0 जयप्रकाश यादव,मय हमराह द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान अभियुक्त प्रवीण चौहान पुत्र लालजी चौहान, निवासी ग्राम लोहानपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button