Azamgarh news :हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद के दौरान एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी गम्भीरपुर की लिखित तहरीर के आधार पर उभय पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 361/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 132 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान धारा 109 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
आज दिनांक 15.12.2025 को उ0नि0 श्री योगेश कुमार सरोज मय हमराह का0 विश्वामित्र एवं का0 अमित सरोज द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष को मुसहर बस्ती रोड, रानीपुर रजमो के पास से समय 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



