Azamgarh news:गंभीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Gambhirpur police arrest three accused wanted in attempt to murder case

आजमगढ़ 15 दिसंबर:गंभीरपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में कस दिया है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 3 बजे विषहम मोड़ से की गई, जहाँ से पुलिस ने अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त डंडों के साथ दबोच लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 दिसंबर 2025 को थाना गंभीरपुर क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस घटना के संबंध में उप निरीक्षक यशवंत सिंह की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।उक्त मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में सोमवार को थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त विषहम मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

देवेंद्र उर्फ झिनू (20 वर्ष) पुत्र महेंद्र

प्रभाकर (25 वर्ष) पुत्र राममूरत

बाबी (18 वर्ष) पुत्र शिवपूजन

निवासी मंगरावा रायपुर, थाना गंभीरपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए हैं। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि जब से थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने गंभीरपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ वे सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष रूप से सक्रिय हैं। बाइक सवारों और ग्रामीणों को नुक्कड़ व गांव-गांव जाकर यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और उनकी टीम की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी की तत्परता और सूझबूझ से की गई इस कार्रवाई की भी चारों ओर सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button