Mau news:घोसीपुलिस ने तीनशातिर चोरों को तमंचा ,चोरी के मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को नदवासराय अंडर पास से तीन शातिर चोरों को अवैध तमंचा, मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। तीनों की पहचान अजमल बंजारा, लियाकत अली निवासी गण जमालपुर विक्कमपुर घोसी, अजीत कुमार निवासी चि यूटीडाढ दोहरीघाट के रूप में हुई।
एसपी इलामारनजी एवं एएसपी अनूप कुमार के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह अपने हमराहियों एसआई मदन गुप्ता, एचसी अजय यादव , विमलेश सिंह आदि के साथ गस्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि घोसी नदवासराय मार्ग पर फोर लेन अंडर पास के पास तीन चोर चोरी की मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर फोर लेन अंडर पास के पास पहुंचे तो पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि तलाशी में अजमल बंजारा के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मोटर साइकिल के विषय में बताया कि उसपर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर पुलिस को धोखा दे रहे थे। मोटर साइकिल को आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र से 30जून 25को चोरी किया था। यह भी बताया कि गत दिनों हड़हुआ हाई वे के किनारे शिवधर सिंह पटेल की दुकान में चोरी करने के साथ गैंग बना कर घोसी,दोहरीघाट, कोपागंज, मोहम्दाबाद गोहाना, रौनापार आदि थाना क्षेत्रों में बकरी चोरी कर बेचने के साथ अन्य चोरिया किए हैं। बरामद रूपयों 2150के विषय में चोरों ने बताया कि यह चोरी के समानों को बेचने से प्राप्त रुपए में से खर्च करने के बाद बचे रुपए है।



