Azamgarh News: गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत मोलनापुर पृथ्वी पाल गांव निवासी शिताबी पत्नी राजेंद्र निषाद के घर बीती रात करीब 8:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय पाइप लीकेज होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग की चपेट में आकर लगभग 30 हजार रुपये नगद, फ्रिज, पंखा, गहने, गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री और घर में रखे पूरे कपड़े जल गए। पीड़ित परिवार के अनुसार जले हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के कई घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button