Mau News:घोसीब्लाक के सभागार में प्रधान संघ ने शोकसभा आयोजि कर माउरबोझ के प्रधान स्व मुरालीराम के साथ स्व सुधाकरसिंह को अर्पित किया श्रद्धासुमन
Mau today news
घोसी। मऊ। प्रधान संघ घोसी के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक सभागार में शोक सभा आयोजित कर पिछले दिनों मृत माउरबोझ के प्रधान मुरालीराम के साथ विधायक रहे स्व सुधाकरसिंह को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ डब्लू राजभर ने सभी को अवगत कराया कि दिवंगत प्रधान के आश्रितों को पंचायत कल्याण कोष से 10लाख रूपये सहायता जल्द मिलेगी।
अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजभर ने दोनों हुतात्मायों के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद कहा कि हम सभी ने अपना एक सक्रिय सदस्य को खो दिया है। उसकी भरपाई कठिन है। पूरा संगठन मृतक प्रधान स्व मुराली राम के परिवार के साथ है। इसी तरह से स्व सुधाकरसिंह जी की असमय निधन हम सभी के साथ पूरे क्षेत्र के लिए दुःखदाई रहा।
स्व सुधाकरसिंह के पुत्र अजीत सिंह एवं उनके साथ साए के साथ रहने वाले राजेंद्र पाण्डेय ने दोनों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दोनों का असमय निधन बहुत ही दुःखद रही।
इस अवसर पर प्रधानसंघअध्यक्ष प्रवीण कुमारराजभर, राजेशकुमार,मंधातासिंह, मुन्नाकुमार,श्रीकृष्णयादव,रामाश्रयभारद्वाज,आजमखान, स्वदेशयादव, अमरेन्द्रराजभर, जयशंकर कुमार, श्याम प्यारे आदि प्रधानों के साथ सपा नेता राजेंद्र पाण्डेय, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।



