Azamgarh news:क्षेत्रवासियों के लिए एक मिशाल हैं उपजिलाधिकारी निजामाबाद
The Sub-Divisional Magistrate of Nizamabad is an example for the people of the area.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह जब से आए हैं क्षेत्रवासियों के लिए एक मिशाल बन गए हैं।फरियादियों का छोटा सा छोटा काम हो या बड़ा काम हो क्षेत्रवासी उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के चैंबर में पहुंचकर अपनी समस्या बता रहा है और उपजिलाधिकारी पीड़ित व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर उनकी समस्या का निदान भी कर दे रहे हैं तुरंत करने लायक समस्या रहती है तो तुरंत निदान कर दे रहे या जा कर समस्या का निवारण करना होता है तो मौके पर जाकर या नायब तहसीलदार लेखपाल को भेजकर दोनों पक्ष को बुलाकर समझा बुझाकर न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं।जिससे क्षेत्रवासी उपजिलाधिकारी के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।क्षेत्र के जमीन बारी के ग्राम प्रधान मोती यादव, असनी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान मेवालाल पासवान, स्टामर गंज के शिवप्रसाद पासवान, इयारी का पूरा ग्राम के शंकर यादव,श्रीकांत पुर के विक्रम यादव,बालचंद यादव,बिशुनपुर के अभिषेक पांडेय,प्रभाकर पांडेय,वजीरमल पुर ग्रामसभा के रामब्रिज यादव,कपिल यादव आदि लोगों ने बताया कि अभी तक निजामाबाद तहसील में ऐसा उपजिलाधिकारी नहीं आया जिससे जनता इतनी संतुष्ट हो रही है हर लोगों की समस्या सुनकर उन्हें संतुष्ट कर रहे हैं उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के कार्य से क्षेत्र की जनता द्वारा कहा जा रहा है कि उपजिलाधिकारी एक मिशाल है।तहसील के वकील लेखपाल क्षेत्र की जनता सभी लोग उपजिलाधिकारी के कार्य से संतुष्ट दिखे। एस आई आर के भी कार्य करने में भी निजामाबाद तहसील सबसे पहले 100% पूरा कार्य कर चुका था।यह सब कार्य उपजिलाधिकारी के मेहनत का फल था कि अपने कर्मचारियों को लगाकर काफी रात तक उपजिलाधिकारी तहसीलदार,नायब तहसीलदार के साथ बूथों का दौरा करके निजामाबाद तहसील को काफी पहले एस आई आर में अव्वल लाए।ऐसे उपजिलाधिकारी कम ही मिलते हैं जिससे जनता इतनी संतुष्ट होती हैं।



