Azamgarh news:मनरेगा में भ्रष्टाचार,फावड़ा भी नहीं चला और पैसा हो गया साफ

Corruption in MNREGA, no shovel was even used and the money was laundered.

आजमगढ़ जिले के मेहनगर ब्लॉक के ग्राम करहेनुआ में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी और फर्जी मस्टरोल के जरिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

सूचना मिलने पर मीडिया टीम ने मौके पर जांच की, जहां कोई काम होता नहीं पाया। न तो मिट्टी खुदाई हुई थी और न ही कोई मजदूर कार्य करता दिखा। ग्राम सचिव ने जांच कराने की बात कही, जबकि प्रधान ने मौके पर पहुंचकर मीडिया को गुमराह करने की कोशिश की।मामले को लेकर डीसी मनरेगा और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button