Azamgarh news :परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 04 पत्रावलियों में पक्षकारों को बुलाया गया जिसमें तीन पक्षकार हुए उपस्थित

परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 04 पत्रावलियों में पक्षकारों को बुलाया गया जिसमें तीन पक्षकार हुए उपस्थित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
परामर्श केंद्र में जिन चार लोगों को बुलाया गया उनमें से तीन उपस्थित हुए जिसमें
01 पत्रावली में पति–पत्नी कुशलता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुए।
01 पत्रावली में परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा किए गए अथक प्रयासों से आपसी समझौता कराया गया।
समझौता कराए गए प्रकरण में आवेदिका थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने पति पर दूसरी शादी कर लेने तथा भरण–पोषण न देने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक रूप से काउंसलिंग किए जाने पर ज्ञात हुआ कि आवेदिका का विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। पति द्वारा बताया गया कि पत्नी के मायके में जाकर रहने के कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया, जिसके उपरांत उन्होंने दूसरी शादी कर ली। पति द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वह दोनों पत्नियों को साथ रखकर उनके भरण–पोषण एवं देखरेख की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस पर दोनों पत्नियां आपसी सहमति से समझौते के लिए राजी हो गईं।
शेष प्रकरणों में उपस्थित/अनुपस्थित पक्षों को अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण, संवेदनशील एवं विधिसम्मत समाधान कराए जाने का कार्य निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button