Azamgarh news :थाना बरदह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को किया बरामद

थाना बरदह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को किया बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदक जयप्रकाश गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता, मूल निवासी बनगाव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ तथा वर्तमान निवासी ठेकमा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनके पुत्र प्रत्यूष गुप्ता (उम्र लगभग 18 वर्ष 06 माह) दिनांक 14.12.2025 को प्रातः लगभग 06.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों द्वारा आस-पास, मित्रों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, परंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। सूचना प्राप्त होते ही थाना बरदह पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदा की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के बाजारों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर सघन खोजबीन की गई। पुलिस के त्वरित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उ0नि0 अम्बुज कुमार राही मय हमराह का0 विद्याकान्त एवं का0 सूरज सिंह द्वारा दिनांक 15.12.2025 को जौनपुर रेलवे स्टेशन से गुमशुदा प्रत्यूष गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गुमशुदा व्यक्ति को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button