Azamgarh news :AI के माध्यम से फोटो का अश्लील/आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

AI के माध्यम से फोटो का अश्लील/आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ निवासिनी द्वारा जनशिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आवेदिका की फोटो का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से अश्लील/आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं बदनाम करने की धमकी दी जा रही है, जिससे आवेदिका की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर सेल द्वारा जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु साइबर सेल, जनपद आजमगढ़ को आदेशित किया गया।
साइबर सेल द्वारा त्वरित एवं तकनीकी जांच करते हुए उक्त फर्जी आईडी के संचालक की पहचान कर प्रकरण का अनावरण किया गया तथा संपूर्ण विवरण थाना कोतवाली को उपलब्ध कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, निवासी बरहपुर, पोस्ट गरेडुआ, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध संबंधी घटना होने पर तत्काल साइबर सेल/नजदीकी थाना या हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button