आजमगढ़ में मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए आवेदन कम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया आग्रह

Azamgarh: Applications for Madrasa Board Examination-2026 are low, District Minority Welfare Officer urges

आजमगढ़ 16 दिसम्बर: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि रजिस्ट्रार / निरीक्षक, उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा उ०प्र० मदरसा बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी, जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी/अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी/अरबी) के आवेदन पत्रों को आनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ होने की तिथि 20.11.2025 एवं अन्तिम तिथि 20.12.2025 है किन्तु तद्दिनांक तक जनपद के मात्र 17 मदरसों द्वारा 918 ही आवेदन किया गया है जिससे आवेदन की बहुत धीमी गति परिलक्षित हो रही है।उन्होने जनपद के राज्यानुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों (आलिया / उच्च आलिया स्तर) को सूचित किया है कि वह तत्काल अपने मदरसे में अध्ययनरत मुंशी/मौलवी एवं आलिम के छात्र/छात्राओं का आवेदन फार्म पोर्टल पर भरें, जिससे उनके मदरसे में अध्ययनरत कोई भी छात्र/छात्रा मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने से वंचित न रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button