आजमगढ़ में जंगल से गोवंश बरामदगी,वायरल वीडियो फुटेज से मचा बवाल
सिंदुरी गांव मामला: ग्रामीणों ने पुलिस भूमिका पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिंदुरी गांव के जंगल में बुधवार को भारी संख्या में गोवंश बरामद किए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उक्त स्थान पर बड़े पैमाने पर गोकशी की जा रही थी। इस संबंध में वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



