आजमगढ़ में पेंशनर दिवस का आयोजन, पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर आजमगढ़ में पेंशनर दिवस आयोजित

आजमगढ़ 17 दिसम्बर– उ०प्र० शासन वित्त सेवाएं एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में आज पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न पेंशन संगठनों के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के बैठक में प्रतिभाग किया।पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से श्री गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी, श्री उदय राज यादव, श्री शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, श्री इन्द्रासन सिंह, श्री रमाकान्त सिंह, श्री सूर्यदेव मिश्र, आदि द्वारा पेंशनर की समस्याओं/सुझाव से अवगत कराया गया।मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पेंशनरों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र पूर्ण करने के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।पेंशनर दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गम्भीर सिंह द्वारा की गयी तथा अन्त में अध्यक्ष महोदय द्वारा पेंशनरों को धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button