Azamgarh news :फर्जी जमानत लेने वाला पेशेवर आरोपी गिरफ्तार, अबतक 53 फर्जी जमानतदार हो चुके है गिरफ्तार
फर्जी जमानत लेने वाला पेशेवर आरोपी गिरफ्तार, अबतक 53 फर्जी जमानतदार हो चुके है गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
यादवेन्द्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, आज़मगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि जनपद के विभिन्न गंभीर अपराधों—डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि—में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत में जमानतदारों की मिलीभगत पाई गई है।
कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें एक ही प्रपत्र से ली गईं, तथा पूर्व में ली गई जमानतों का उल्लेख न्यायालय में नहीं किया गया।
इस साजिश में जमानत लेने हेतु फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 594/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस बनाम कुल 99 अभियुक्त (50 जमानतदार, 49 मूल अभियुक्त) पंजीकृत किया गया।
पूर्व में 42 फर्जी जमानतदार एवं 10 अभियुक्तों (कुल 51 अपराधियों) को किया गया था, अब तक कुल 53 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण–श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों/जमानतदारों के विरुद्ध विशेष गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को थाना जहानागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली आजमगढ़ से सम्बन्धित मु0अ0सं0 594/25, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)/111 बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज बुधवार को समय करीब 10:45 बजे, परदेशी मोड़ के पास से विधिक कारण बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में अब तक कुल 53 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।



