Azamgarh news:संस्थापक अमजद अली की शिक्षण दृष्टि को आगे बढ़ाने का संकल्प

मुहम्मदपुर में अमजद अली वकील की 29वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

मुहम्मदपुर
अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मुहम्मदपुर, में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक ,प्रख्यात शायर, गरीबों के मसीहा ,निजामाबाद के पूर्व विधायक, अमजद अली वकील की 29 वीं पुण्यतिथि मनाईं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष नदीम अमजद एवं संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया ।कार्यक्रम का आगाज तिलावत ए कलाम पाक से किया गया।इसके बाद बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । मिठाई लाल ने कहा कि अमजद साहब के कदमों के निसान पर गांव की ओर लौटो के आधार पर उन्होंने मुहम्मदपुर में 1941 में एक मकतब की नींव डाली जो आपके सामने अमजद अली इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर के रुप में विद्यमान है । यहां पर विज्ञान ,मानवीकी एवं वाणिज्य विभाग की शिक्षा दी जाती है ।डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अपने आचरण में उनकी बातों को उतारेंगेंओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अज़फर गजनवी और अध्यक्ष डॉ असद की कमी महसूस हो रही है । उन्होंने कहा किअमजद को ढूंढना वह मिलेगा वहीं कहीं।इल्मो अमल की जब कोई दुनिया दिखाई दे ।मो आजम ने कहा कि अमजद साहब ने जो ज्ञान की ज्योति जला दी है वह आनंत काल तक आपके नाम को रोशन करती रहेगी।उप प्रबंधक अदील अमजद ने कहा कि हमें समाज के उन्नति के लिए प्रयास करना है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर जमाल अमजद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नदीम अमजद ने कहा कि अमजद साहब के मिशन को आगे बढ़ाना हम लोगों का लक्ष्य है और इसके लिए हम सतत प्रयत्न शील रहते हैं। उन्होंने कहा कि खाकसारों में रहा खाकसारों की तरह ।ज़रपरास्त में चला अमजद तो सहाना चला ।इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं को जिन्होंने जिले और मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल किया था। उन्हें अध्यक्ष द्वारा मेडल देकर के सम्मानित किया गया। तथा छात्रों को शाल व कंबल भी वितरित किया गया।इस अवसर पर जमीर अहमद, अंसार अहमद , विपुल कुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ पांडे ,मो आजम , रामदरस, मिठाई लाल ,विवेक यादव, मानिकचंद, यादव,सोहराब अहमद ,जफर आलम ,तौफीक अहमद ,मो तारीक, ओम प्रकाश मिश्रा, लुकमान, नूरुद्दीन,फहीम,अली शबबर ,एजाज अहमद, मूसई यादव आदि लोग उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य अब्दुल राजिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button