Azamgarh news :परिवार परामर्श केन्द्र में तीन परिवारों को बुलाया दो आये एक को मिलाया
परिवार परामर्श केन्द्र में तीन परिवारों को बुलाया दो आये एक को मिलाया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के तहत आज बुधवार को परिवार परामर्श केन्द्र में प्राप्त कुल 03 पत्रावलियों में संबंधित पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए बुलाया गया।
निर्धारित सुनवाई के दौरान 02 पत्रावलियों में पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिसमें से 01 पत्रावली में अथक प्रयासों के पश्चात आपसी समझौता कराते हुए प्रकरण का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।
समझौता कराए गए प्रकरण में आवेदिका थाना महराजगंज,जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने पति के विरुद्ध खान-पान, भरण-पोषण एवं देख-रेख न करने संबंधी आरोप लगाए गए थे, जिन्हें पारिवारिक परामर्श एवं समझाइश के माध्यम से सुलझाया गया।
शेष 01 पत्रावली में उपस्थित पक्षों को अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत कराते हुए प्रकरण को नियमानुसार आगे बढ़ाया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा परिवारिक सौहार्द बनाए रखना है।



