जबलपुर, कटनी और सतना में इनकम टैक्स की छापेमारी, खनन कारोबारी राजीव चड्डा निशाने पर

आयकर विभाग की बड़ी दबिश, जबलपुर के सिविल लाइन में खनन कारोबारी के घर छापा

जबलपुर:आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर के सिविल लाइन स्थित खनन कारोबारी के घर बुधवार को अचानक ही टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले पर राजीव चड्डा के घर पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। सूत्र यह भी बताते है कि राजीव चड्डा के अलावा शहर के दो अन्य स्थानों पर भी इंदौर और भोपाल से टीम पहुंची हुई है। फिलहाल आयकर विभाग की सर्चिंग जारी है।जानकारी के मुताबिक खनन कारोबारी राजीव चड्डा और उनके कुछ साथियों की शिकायत आयकर विभाग तक पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जबलपुर के अलावा कटनी और सतना में भी कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग की टीम अभी व्यापारियों के घर और ऑफिस में सर्चिंग की कार्रवाई कर रही है। आय से अधिक संपत्ति सहित टैक्स चोरी और अवैध लेनदेन की भी इनकम टैक्स विभाग को शिकायतें मिली थी।बुधवार को जब आयकर विभाग की टीम सिविल लाइन स्थित कारोबारी राजीव चड्डा के घर पहुंची तो कार में स्वच्छता जागरुकता अभियान 2025 का पोस्टर लगा हुआ था। कारोबारी के चौकीदार को पहले लगा कि नगर निगम की टीम सर्वे के लिए आई है। बाद में पता चला कि यह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button