Jabalpur news:देर रात हुई मंडी मदार टेकरी में अतिक्रमण की कार्यवाही,तीन थानों का बल रहा मौजूद

Action against encroachment was taken at Mandi Madar Tekri late at night, forces from three police stations were present.

लोकेशन जबलपुर

Jabalpur: लंबे समय से पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्यवाही के चलते प्रशासन पर यह लगातार सवाल उठ रहा था। की पूरी रात तक हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र में मंडी मदार टेकरी की दुकानों पर प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है। वही देर रात जबलपुर का नगर निगम अतिक्रमण विभाग, पूरे पुलिस बंदोबस्त के साथ मंडी मदार टेकरी क्षेत्र पर पहुंचा और देर रात चल रही दुकानों सहित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण दल के प्रभारी मनीष तड़से ने बताया किया कार्यवाही केवल सांकेतिक रूप पर की गई है। अब इसके बाद यदि यह दुकान दोबारा शुरू होती हैं तो यहां पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। दुकानों में लग रहे अवैध ठेलों की जब्ती के साथ ही अब पुलिस से भी सहायता लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण कर दुकानों को देर रात संचालित ना किया जाए।इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण पुलिस को अप्रिय स्थिति का भी अंदेशा लगा जिस कारण तीन थानों का पुलिस का बाल भी मौके पर पहुंच गया, हालांकि पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ही रही।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button