आजमगढ़ के तारिक शफीक को वक्फ बोर्ड की बड़ी जिम्मेदारी
समाजसेवी तारिक शफीक को वक्फ बोर्ड ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ ने उम्मीद पोर्टल पर जनता के पंजीकरण, सहयोग एवं प्रशिक्षण कार्यों के लिए शहर के समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता तारिक शफीक (निवासी-संजरपुर) को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को वक्फ बोर्ड की पारदर्शी व्यवस्था और समुदाय सेवा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर जिले के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।



