Azamgarh news:बृजभूषण उपाध्याय जिलाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा महामंत्री चुने गए

Brijbhushan Upadhyay was elected district president and Pradeep Verma was elected general secretary.

रानीकीसराय/आजमगढ।ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन की बैठक कस्बे के केशरीनंदन विद्यालय प्रांगण मे गुरुवार को हुई ।जिसमे जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से हुआ।बृजभूषण उपाध्याय जिलाध्यक्ष और प्रदीप वर्मा महामंत्री चुने गये।आयोजित बैठक मे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर इकाई का गठन हुआ।जिलाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन पांडे ने किया जिसका प्रदीप वर्मा ने समर्थन किया।नये गठन मे कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष मिश्रा और महामंत्री पद पर प्रदीप वर्मा का चयन जिलाध्यक्ष ने किया।इकाई का विस्तार जिलाध्यक्ष द्वारा शिघ्र किया जायेगा।अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष बीरभद्र प्रताप सिंंह ने कहा संगठन के लिए इकाई का मजबूत होना आवश्यक है।ग्रामीण पत्रकार आज भी गाव और कस्बों की समस्याओं को उजागर कर निराकरण की बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे है।पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन पांडे ने संगठन सक्रियता पर बल दिया।संचालन कृष्णमोहन उपाध्याय ने किया।इस दौरान सत्येन्द्र सिंंह.प्रभात सिंह.संतोष यादव.मनोज सिह.ओकांर मिश्र.रविन्द्र मिश्रा.चंद्रिका यादव.चंदन शर्मा.रघुवंश मणि त्रिपाठी.शमशाद अहमद.अरविंद कुमार आदि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button