आज़मगढ़ में भाजपा कार्यालय घेराव की कोशिश,कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
राजनीतिक बदले की राजनीति पर तमाचा-कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का भाजपा पर हमला

आजमगढ़,दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ चलाए जा रहे राजनीतिक अभियान पर करारा प्रहार किया है। इस फैसले को कांग्रेस ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित आरोपों की हार बताया है।कांग्रेस का कहना है कि इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ वर्षों से चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित था।इसी क्रम में आजमगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाज़ुल हसन के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। हालांकि पुलिस द्वारा इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश करार दिया।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाज़ुल हसन ने कहा,“दिल्ली की अदालत का फैसला भाजपा की वर्षों पुरानी प्रतिशोध की राजनीति पर जोरदार तमाचा है। कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की सारी कोशिशें विफल हो चुकी हैं। अब समय आ गया है कि मोदी–शाह सरकार देश से माफी मांगे। कांग्रेस डरने वाली नहीं है, हम सड़कों से लेकर संसद तक इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।इस विरोध प्रदर्शन में राहुल राय, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्या, मो. आमिर, मो. शाहिद खान, गुलाब राय, मंतराज यादव, प्रमोद यादव, मुरारी राय, अफ़ज़ल, कैप्टन अशोक वर्मा, सोनू, भोला सिंह, समीर अहमद, मुशीर अहमद, महताब आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस पार्टी ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखते हुए भाजपा की कथित दमनकारी और झूठी राजनीति का हर स्तर पर मुकाबला करती रहेगी।



