Deoria news, जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
Deoria today news
जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।
देवरिया।
जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय देवरिया पहुंचे। गुरुवार दोपहर जिला जेल स्थित जिला कारागार में निरुद्ध बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की उनके साथ एक जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी व पूर्व प्रत्यासी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी जेल के भीतर लगभग आधे घंटे तक पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाएं। उन्होंने ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी वैधानिक नही थी और उनके साथ अन्यायपूर्ण व अपमानजनक व्यवहार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर आधी रात को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जबरन उतारा और गिरफ्तार किया जो कानून के खिलाफ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस कार्यवाही को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम बताया। उन्होंने आगे कहा कि जब अमिताभ ठाकुर महराजगंज के पुलिस अधीक्षक थे तब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कार्रवाई की थी। जिसका बदला अब उनसे लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार सरकार आलोचना और सच बोलने वाले से डरती है। इसलिए ऐसे अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। अजय राय ने आगे बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने हमेशा सच्चाई और कानून के पक्ष में काम किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है जिसकी सजा उन्हें जेल में भुगतनी पड़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के साथ खड़ी है और उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। उन्होंने ने चेतावनी दी कि सरकार डर और दबाव के जरिए सच्चाई को दबाने की कोशिश करती है तो यह उसकी भूल होगी।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और व्यापारी सभी समाज के लोगों की आवाज है। मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, धर्मेंद्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, नागेंद्र शुक्ला, आनन्ददेव गिरी चुन्नू, वरुण राय, भरत मणि, जयप्रकाश धनगर,जुलेखा खातून, धर्मेंद्र पाण्डेय, दीनदयाल यादव,रामशीष साहनी, राजेश सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, चंदू वर्मा, शिव शंकर सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, मार्कण्डेय मिश्रा, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, विजय शंकर मिश्रा,सच्चिदानंद मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू,शहनाज जफर,मिर्जा खुर्शीद, ऋषिकेश मिश्रा, सुभाष राय, हरिहर त्रिपाठी,पन्नालाल पाठक, सुनील कुमार द्विवेदी, हरिश्चंद्र सिंह, मुलायम यादव, बृजभान सिंह, सत्यप्रकाश मणि, रविन्द्र मल्ल,डॉ राजीव राय,रीता देवी, निर्मल वर्मा, संदीप पाण्डेय, गंगा कुशवाहा, चंद्रिका निषाद,राजकुमार यादव,अशोक कुशवाहा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।



