Azamgarh news :जनसुनवाई में असंतोष व्यक्त करने वाले 130 लोगों को पुन:किया आमंत्रित
जनसुनवाई में असंतोष व्यक्त करने वाले 130 लोगों को पुन:किया आमंत्रित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर संबंधित थानों द्वारा की गई जांच के उपरांत फीडबैक लिए जाने पर असंतोष व्यक्त करने वाले कुल 130 आवेदकों को पुनः जनसुनवाई (जन संवाद) हेतु आमंत्रित किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.12.2025 को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में 67 आवेदक उपस्थित हुए।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
अधिकारियों द्वारा संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि राजस्व व पुलिस टीम गठित कर संयुक्त रूप से विवादों का निस्तारण करायेंगे। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
जनसंवाद का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य संवाद को सुदृढ़ करना तथा समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना रहा है।



