Azamgarh news :दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कन्धरापुर पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उल्लेख किया गया कि दिनांक 15.12.2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे आवेदक की नाबालिग पुत्री शौच हेतु बाहर गई थी। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 385/2025 धारा 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी औती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 19 वर्ष) को आज दिनांक 18.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर अनुराग कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे) से समय 07:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button