Azamgarh news :मुखबिर की सूचना परअवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना परअवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई के व0उ0नि0 गोपालजी मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बलुआ मोड़ से लगभग 200 मीटर आगे ग्राम सुलेमापुर जाने वाले मार्ग से एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 335/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आज गुरुवार को समय 23:04 बजे, अभियुक्त को बलुआ मोड़ से 200 मीटर आगे ग्राम सुलेमापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



