Azamgarh news :परिवार परामर्श केंद्र में कुल तीन पत्रावलियों को बुलाया गया दो पक्ष उपस्थित हुए एक को मिलाया गया

परिवार परामर्श केंद्र में कुल तीन पत्रावलियों को बुलाया गया दो पक्ष उपस्थित हुए एक को मिलाया गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के अंतर्गत आज गुरुवार को परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 03 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु बुलाया गया।
निर्धारित सुनवाई के दौरान 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिनमें से 01 पत्रावली में अथक प्रयासों के फलस्वरूप आपसी समझौता कराया गया।उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति के विरुद्ध खाना खर्चा न देने एवं मारपीट के आरोप लगाए गए थे।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की एक साथ एवं बारी-बारी से काउंसलिंग की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि दोनों का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। परामर्श के उपरांत दोनों पति–पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ मिलकर राजी-खुशी रहने पर सहमति व्यक्त की
शेष प्रकरणों में उपस्थित न होने अथवा समझौता न हो पाने की स्थिति में पक्षकारों को अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत करा दिया गया है।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button