Azamgarh news:महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस:डीआईजी सुनील कुमार सिंह के निर्देशों से सशक्त हुआ मिशन शक्ति
महिला सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम: डीआईजी सुनील कुमार सिंह की समीक्षा बैठक से बढ़ी सक्रियता

महिला सुरक्षा को लेकर डीआईजी सुनील कुमार सिंह की सक्रिय पहल
आजमगढ़ 18 दिसम्बर:परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस और प्रभावी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ पर आजमगढ़ मंडल के मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक में जनपद आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने महिला अपराधों एवं महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित रजिस्टरों का स्वयं निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महिला अपराधों की रोकथाम, त्वरित न्याय एवं जन-जागरूकता के प्रति डीआईजी सुनील कुमार सिंह की प्रतिबद्धता से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उनकी सक्रिय निगरानी और मार्गदर्शन से मिशन शक्ति अभियान को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।



