Mau news:भाजपा के तानाशाही रवैये एवं ईडी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय का किया घेराव
Mau today news
मऊ। घोसी। भाजपा के कथित तानाशाही रवैये और सत्ता के दुरुपयोग के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने जनपद मऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मऊ स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आदरणीय सोनिया गांधी जी एवं आदरणीय राहुल गांधी जी के खिलाफ लगाए गए कथित मनगढ़ंत आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि माननीय अदालत द्वारा इन आरोपों को खारिज किया जाना स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर करारा तमाचा है।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है, लेकिन न्यायपालिका ने निष्पक्षता का परिचय देते हुए सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर जनपद के समस्त कांग्रेसजन,पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भारी रोष देखने को मिला जिसमें
मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय ,हरिश्चंद्र यादव ,रामकेश सिंह पटेल, रमन पांडेय, सतीश पांडेय,शिवाजी कन्नौजिया ,हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, सरोज पांडेय , मंशा राजभर, खुशबु पांडेय, नाजिर अहमद हंसना, अमरनाथ योगी तिवारी, ब्रह्मानंद पांडे ,सुरेश राजभर, राकेश यादव, सोहेल अहमद, रत्नेश राय ,परशुराम यादव ,मोती राम, सुबेदार राजभर ,अशोक राय ,अभिषेक यादव, फहद कादिर, प्रदिप तिवारी, आदि उपस्थित रहे।



