जबलपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सेंट्रल GST के दो अधिकारी 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
CBI कोर्ट में पेश किए गए असिस्टेंट कमिश्नर विवेक वर्मा और इंस्पेक्टर सचिन खरे, रिमांड की मांग

जबलपुर सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर विवेक वर्मा और इंस्पेक्टर सचिंकांत खरे को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया, इस दौरान सीबीआई के वकील ने पूछताछ के लिए रिमांड भी मांगी है।बुधवार की रात को सीबीआई की टीम ने ग्वारीघाट स्थित केंद्रीय जीएसटी ऑफिस में होटल कारोबारी विवेक त्रिपाठी की शिकायत पर छापा मार कार्यवाही की, इस दौरान सुपरीटेंडेंट मुकेश बर्मन तो मौके से फरार हो गए लेकिन विवेक वर्मा और सचिन कांत खरे को सीबीआई ने 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान सीबीआई को पता चला कि मुकेश बर्मन ही इस पूरे रिश्वतखोर के सूत्रधार थे, लेकिन उन्हें भनक लग चुकी थी कि सीबीआई की टीम पहुंच रही है इस वजह से वह ऑफिस से फरार हो गए।गुरुवार को जब सीबीआई ने विवेक वर्मा और सचिन खरे को कोर्ट में पेश किया तो दिव्यांग होने के कारण उन्हें व्हीलचेयर दिया गया लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया लिहाजा गाड़ी से कोर्ट तक दिव्यांग विवेक वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर बैसाखी के साथ वोट पहुंचे।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



