Azamgarh news:वार्षिक खेल प्रतियोगिता “जैव स्पेक्ट्रा” का शुभारंभ किया गया
Annual sports competition "Bio Spectra" was inaugurated

सत्येन्द्र सिंह लालगंज/आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ तरवां स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता “जैव स्पेक्ट्रा” का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य और भारत के हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले राजकुमार पाल, एस एच ओ तरवां चंद्रदीप, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लालगंज के प्रबंध निदेशक सुशांत चन्द्रा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन नायक ने अपने उद्बोधन में आए हुए अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं खेल में प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राजकुमार पाल ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। प्रबंधक सुशांत चन्द्रा ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में विद्यालय के अंतर्गत ऐसे क्रिया कलापों को बढ़ावा देने की बात कही जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर इंद्रदेव राजभर, राम अवध यादव, ध्रुव सिंह,अच्छे लाल यादव, दीपक पांडे,अचिंत्य घोष, शैलेंद्र सिंह,अखिलेश पाठक ,सपना शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहें।



