Azamgarh news:सरायमीर में अफवाह फैलाने की कोशिश बेनकाब, पुलिस जांच में सामने आया सच
आजमगढ़ पुलिस की सख्त चेतावनी: संवेदनशील मामलों में झूठी साजिश रचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने की पुलिस ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली स्वयं क्षतिग्रस्त कर दूसरे पक्ष को फंसाने हेतु झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, गुरुवार को थाना सरायमीर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति की अंगुली क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्रथम पक्ष सर्वेश गौतम पुत्र प्रकाश (वीरू गौतम पुत्र झपसू, उमेश पुत्र राजाराम गौतम) निवासी कटघर जलाल द्वारा दी गई थी, जिसमें द्वितीय पक्ष संदीप चौहान पुत्र भीम चौहान (अविनाश चौहान पुत्र सुग्रीम चौहान) निवासी छोटी सडवाहा पर आरोप लगाया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल जांच, वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के अवलोकन से यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि प्रथम पक्ष द्वारा स्वयं मूर्ति की अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दूसरे पक्ष को मुकदमे में फंसाने हेतु झूठी सूचना दी गई थी।उक्त प्रकरण में झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।आजमगढ़ पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि धार्मिक/सामाजिक एवं संवेदनशील मामलों में स्वयं घटना कारित कर या मनगढ़ंत कहानी रचकर किसी को फंसाने, शांति भंग करने अथवा माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि केवल सत्य एवं तथ्यपरक सूचना ही पुलिस को दें, अन्यथा कानून का दुरुपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।



