आजमगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन, छात्राओं ने ली शपथ

Azamgarh today news

आजमगढ़’निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में “जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के स्तर से आज दिनांक १८ दिसम्बर, 2025 को “बाल विवाह मुक्त भारत“ थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। ब्लाक पल्हनी में स्थित श्री राम चंद्रमेमोरियल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट मिशन को-आर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं बालको अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह, बाल विवाह के अंतर्गत आते हैं, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें दो साल की क़ैद व एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता हैं उनको उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा व स्वास्थ से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाईन नम्बर यथा 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत कार्यरत जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना व स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई से सोशल वर्कर श्रीमती रानी सिंह, व विद्यालय से प्रिंसीपल सच्चिदानंद सिंह एवं मैनेजर महेन्द्र प्रताप सिंह एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button