आजमगढ़ में महिला आरक्षियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेशन आयोजित
Health awareness session organised for women constables in Azamgarh

आजमगढ़: पुलिस लाइन आजमगढ़ में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को महिला रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मेडिकल अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया।इस सेशन में गायनोलॉजिस्ट डॉ. खुशबु सिंह ने महिला आरक्षियों को पुलिस ड्यूटी के दौरान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. सिंह ने आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने, आवश्यक सावधानियां अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सेशन में उपस्थित महिला रिक्रूट आरक्षियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।पुलिस विभाग ने बताया कि भविष्य में भी महिला कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।



