Azamgarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीलगाय का बच्चा घायल, ग्रामीणों की तत्परता से मिली राहत

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत शनिवार की सुबह श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पार करते समय नीलगाय का एक बच्चा किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में तड़पते नीलगाय के बच्चे को देखकर गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और मानवीय संवेदना दिखाते हुए इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक डॉ. नंदलाल यादव मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी आदित्य कुमार उर्फ पंकज एवं भोला यादव पीकप वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित रूप से उठाकर आगे के उपचार हेतु ले गए।
इस पूरे घटनाक्रम में श्रीनगर गांव के राजकुमार राय और उमेश राय की अहम भूमिका रही, जिनकी सक्रियता और सहयोग से घायल वन्यजीव को समय पर उपचार मिल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते मदद न मिलती तो नीलगाय के बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के प्रति सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button