जबलपुर में तेंदुए की दस्तक, विद्यानगर स्कूल के पास CCTV में कैद

जीसीएफ फैक्ट्री क्षेत्र में तेंदुआ नजर आया, इलाके में दहशत

जबलपुर:जीसीएफ फैक्ट्री क्षेत्र स्थित विद्यानगर स्कूल के पास तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने और बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। वन विभाग द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button