Azamgarh News: इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक स्व. महत्तम राय की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक रहे स्वर्गीय श्री महत्तम राय की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और संस्कारों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट रवि राय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्व. महत्तम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक श्रवण राय ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालय की छात्रा ममता कुमारी ने वीणा वादन के साथ सरस्वती वंदना एवं “मां मेरी गीत अमर कर दो” की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर सीडब्लूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह ने स्व. महत्तम राय के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुद्रप्रकाश राय (मंडल अध्यक्ष भाजपा, बिलरियागंज), बृजेश राय, बिट्टू राय, संतोष राय, अभिषेक राय, पूर्व प्रिंसिपल दिवाकर राय, कृपा शंकर राय, संतोष पासवान, गजेंद्र सिंह (पूर्वांचल मंडल प्रभारी व अशासकीय विद्यालय प्रबंधक महासभा, उत्तर प्रदेश), अमरजीत राय एडवोकेट, हरिमोहन राय (संरक्षक भूमिहार एकता), अंसार अहमद, राजेश राय, अमरजीत सरोज, एडवोकेट संजय राय, एडवोकेट अनिल सिंह, विशाल विश्वकर्मा सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और उपस्थित जनसमूह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button