Jabalpur news:ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक स्पॉट में एक्सीडेंट में घायल को सीपीआर देने नागरिको को किया जागरूक
डॉक्टर के माध्यम से नागरिको में फैलाई जागरूकता

जबलपुर की ट्रैफिक पुलिस ने घमापुर के तीन ब्लैक स्पॉट सतपुला, बर्न कंपनी रोड और पांडे अस्पताल के सामने डॉ एम एम खान के सहयोग से मौके पर नागरिको को जागरूक करने एक्सीडेंट में घायल को ततकाल सीपीआर दिए जाने जागरूक किया।जहा डॉ एम एम खान ने मौके पर नागरिको को कैसे सीपीआर देकर घायल की जान बचाई जा सकती है उसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान नागरिको को जागरूक किया गया की अगर कोई सड़क दुर्घटना में घायल हो जाए तो वीडियो न बनाकर पहले घायल हुए व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास किया जाए क्योंकि जब तक एम्बुलेन्स नही आती तब तक घायल को सीपीआर देकर उसकी जान काफी हद तक बचाई जा सकती है।वही नागरिको ने भी कैसे घायल को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई जा सकती है यह मौके पर जाना।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



