पाटन के कैमोरी और नुनसर में जब्त की गई अवैध रूप से संग्रहित 3440 क्विंटल धान वेयरहाउस सील
3440 quintals of illegally stored paddy seized in Kaimori and Nunsar of Patan, warehouses sealed

खबर जबलपुर से जहां धान उपार्जन व्यवस्था से बिचौलियो और व्यापारियों को दूर रखने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार की जा रही कार्यवही के तहत जिले की पाटन तहसील में गत दिवस दो अलग-अलग स्थानों में की गई कार्रवाई में अवैध रूप से संग्रहित 3 हजार 440 क्विंटल धान को जब्त किया गया है।पाटन एसडीएम मानवेन्द्र सिंह के अनुसार तहसीलदार कटंगी राजेश कौशिक द्वारा की गई राजस्व निरीक्षक मंडल कटंगी के ग्राम कैमोरी में सुखचैन साहू की खसरा नंबर 142/1 की 2.3 हेक्टेयर भूमि पर 2 हजार 440 क्विंटल अनुमानित धान को जब्त किया गया। उपार्जन केन्द्र पर विक्रय की आशंका को देखते हुए जब्त की गई इस धान को पंचनामा बनाकर भूमि स्वामी कपिल साहू की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम रोंझा (नुनसर) स्थित कृष्णा वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान यहां 5 ढेरों में रखी एक हजार क्विंटल धान पाई गई। कार्रवाई में अवैध रूप से संग्रहित इस धान को भी जब्त कर लिया गया है तथा वेयर हाउस को सील कर दिया गया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



