आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने जनता की सुनी फरियाद,समाधान दिवस में 118शिकायतें पत्रों में से महज 17 का निस्तारण
Only 17 out of 118 complaints were resolved on Samadhan Diwas.

राजस्व के 68 विकास के 06पुलिस के 17 मामले आए,अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
भूमि विवाद से संबंधित मामलों का प्राथमिकता पर कराएं समाधान
सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़:लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 118 फरियादी शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचे , इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कंजहित निवासी रीता देवी ने आरोप लगाया मेरे परिवार के सदस्यो का नाम राशन कार्ड मे नही जूडा है। विकास खण्ड पल्हना के लहुवां खर्द निवासी ओकार यादव ने आरोप लगाया सीमांकन के बाद अतिक्रमण नही हटा। पूर्व सभासद कृष्णकुमार मोदनवाल व धर्मराज सिंह नगर पंचायत कटघर लालगंज के विस्तार के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी दीनदयाल नगर व आर्यनगर (मसीरपुर ) की विद्युत व्यवस्था नगर की नही हो सकी । नगर पंचायत अध्यक्ष रामजन्म सेठ के नेतृत्व में नगर वासियों ने शनिवार की सप्ताहिक बंदी का कडाई से पालन कराये जाने के सम्बन्ध मे व नगर पंचायत मे ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए वन वे करने की मांग की । कटघर लालगंज निवासी राजदेव यादव ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत का गंदा पानी मे खेत में गिर रहा है जिससे मेरे दो बीघा खेत सहित आसपास के पचास बीघा खेल मे पानी भरने से धान व गेहू दोनो फसल बुवाई नही हो पा रही है। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 68, पुलिस 17 , विकास विभाग 06,समाज कल्याण 02, सिचाई विभाग 01, नगर पंचायत 02,विद्युत विभाग 03, शिक्षा 02, स्वास्थ्य 02, आपूर्ति विभाग 04, जलनिगम 02 अन्य 09 सहित कुल 118शिकायतें आई थी। जिसमें 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय ने शेष 101मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जमीनी विवाद सहित जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। चक मार्ग पर कब्जा खाली कराया जाय व दूसरी बार कब्जा करने वालो पर मुकदमा दर्ज कराया जाय । इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने सरिता , बानो , इसरावती , गुडडी , बिन्दु , मनीता , हुबराजी सहित 105 जरूरत मन्दोमें कंबल वितरण किया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा,उपजिलाधिकारी न्यायिक नूपुर सिंह, तहसीलदार उमेश सिंह,क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश पांडेय,मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर एन आर वर्मा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड आनंद वर्मा,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर मुकेश गुप्ता,उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन वर्मा,अधिशासी अभियंता नहर विभाग वीरेन्द्र सिंह,जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी अवधेन्द्र कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार अवस्थी, एडीयो एजी राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



