Azamgarh news:वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत छात्रों के चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास

Confidence was visible on the faces of the students awarded at the annual function.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल,

महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय विकासखंड के तेरही गांव स्थित राजकीय अभिनव विद्यालय पर शनिवार को वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण के साथी पुरातन छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें काफी संख्या में जहां पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया वहीं विद्यालम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर पुरस्कार प्राप्त कर आत्मविश्वास दिखा ।इस तरह के कार्यक्रम पब्लिक स्कूलों में अक्सर आयोजित होते हैं, किंतु किसी राजकीय विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपने कला कौशल से उपस्थित लोगों को काफी आकर्षित किया ।विद्यालय के पुरातन छात्र मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रशांत प्रजापति, अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों में विद्यालय के टापर रहे राज सिंह, अर्पित पांडेय, जिज्ञासा यादव, नंदिनी राजभर, सर्वदा राय तथा श्रेष्ठ कैरियर पंख डायरी के लिए अनामिका मौर्य, श्रेष्ठ नृत्य हेतु कशिश चौबे, पुष्पांजलि राजभर, तनीषा राजभर के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता में आदित्य सिंह व भाषण के लिए मृदुल उपाध्याय शाहिद साइकिल छात्रों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक शंभू शंकर सहित ग्राम प्रधान ओमप्रकाश मौर्य, पूर्व प्रधान गौतम चौबे, पीटीए अध्यक्ष अजय कुमार राय, अभिभावक सतीश कुमार सिंह, सीताराम प्रजापति, संतोष चौबे एवं सुशील कुमार राय के साथ विद्यालय के शिक्षक शेख मोहम्मद अफसर, धर्मेंद्र प्रताप शुक्ल, छोटेलाल यादव, अरविंद कुमार राय, संदीप वर्मा, उमेश गुप्ता, विकास नायक, मधु यादव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक दयाराम यादव ने किया । मौके पर उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों का विद्यालय प्रधानाचार्य रजनीश कुमार सिंह ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button