Azamgarh news:वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन
Closing ceremony of the annual sports competition

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ )सेंट जेवियर्स तरवां के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताएं में इंटर हाउस रिले रेस में भाभा हाउस विजयी हुआ। 200 मीटर की दौड़ में अभिषेक सिंह और परिनीति बरनवाल, लंबी कूद में सिद्धार्थ सिंह और अंश यादव, शॉट पुट में आयुषी सिंह और सत्यम यादव, बाधा दौड़ में अभिनव सिंह और स्मृति सिंह, लेमन स्पून में प्रगति चौहान और संतुलन गुब्बारा खेल में आस्था कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इंटर स्कूल प्रतियोगिता में रस्साकशी में और वॉलीबॉल, खो- खो खेल में सेंट जेवियर्स तरवां स्कूल के छात्र विजयी हुए तथा कबड्डी में सेंट जेवियर्स लालगंज के छात्रों ने विजय हासिल किया। खेल के समापन समय में विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुशांत चंद्रा और प्रधानाचार्य चित्तरंजन नायक ने खेल में विजयी सभी टीम के छात्रों को पदक प्रदान किया और बधाई दी ,साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।



