Azamgarh news:राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ

National Chess Championship begins

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ ) स्थानीय विकास खंड के गोमती नगर खनियरा स्थित जीडी मेमोरियल यान्कर्स इंग्लिस स्कूल परिसर मे राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकान्त राय, डाक्टर राजेश कुमार व उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह प्रबंधक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्जवलि व फीता काटकर किया । जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल परिसर में आल इंडिया चेस (शतरंज ) प्रतियोगिता मे बंगाल , बिहार , मध्य प्रदेश , गुजरात , छत्तीसगढ, लखनऊ , कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद , उन्नाव , सुल्तानपुर , राय बरेली , लखीमपुर , जौनपुर , चन्दौली , मिर्जापुर , गाजीपुर , बलिया ,बनारस सहित अन्य स्थानो से कुल तीन सौ प्रतिभागियो ने भाग लिया । जिसमे साठ प्रतिभागी अन्तराष्ट्रीय खिलाडी रहे । पहले दिन पांच राउण्ड का खेल सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय ने कहा कि शतरंज भारत का खेल है । जिसको हमारे देश के लोग महाभारत काल से खेलते आ रहे है। शतरंज खेलने से स्मृति , योजना निर्माण व समस्या समाधान जैसी क्षमताये बेहतर होती है। इस अवसर पर कुसुम सिंह , स्नेह लता ,बृजेश सिंह , डा0 अर्पणा सिंह , पंकज सिंह प्रधान , अभिजीत सिंह ,अभिनव सिंह, नरेन्द्र कुमार तिवारी , ममता राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । खेल को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्णायक आदित्य कुमार द्विवेदी उपनिरर्णायक शहाब अहमद फारूकी , पवन बाथम , ओमजी सेठ , गौरव गर्ग , सनी कुमार सोनी साहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button