आजमगढ़ में ग्राम न्याय सहायता अभियान के तहत लीगल एड क्लीनिक की शुरुआत

ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क विधिक सहयोग, बीनापारा से शुरू होगा लीगल एड क्लीनिक

आजमगढ़ 20 दिसम्बर– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ अंकित वर्मा ने बताया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिक की स्थापना एवं संचालन हेतु कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में, जनपद में स्थित तहसीलों की 5-5 ग्राम पंचायत में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर उनका नियमित संचालन किया जाना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क व प्रभावी विधिक सहायता प्रदान की जाय एवं उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाय।इस सम्बन्ध में सर्वप्रथम विकास खण्ड- मिर्जापुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बीनापारा में विधिक सहायता केन्द्र संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका शुभारम्भ दिनांक 22.12.2025 को अपरान्ह 12ः30 बजे उक्त ग्राम पंचायत में किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button