Azamgarh news:नगरसेवक अजय साहनी ने कालिका मंदिर परिसर में शिव मंदिर निर्माण हेतु दिया सहयोग
Corporator Ajay Sahni contributed towards the construction of a Shiva temple in the Kalika temple complex.

अजमतगढ़ नगर में स्थित नरयना अजमतगढ़ कालिका मंदिर परिसर में चल रहे शिव मंदिर निर्माण कार्य के लिए नगरसेवक अजय साहनी ने ₹1,01,001 का सहयोग प्रदान किया। वहीं श्री श्री श्री 1008 जयरामदास जी को ₹1,01,001 की सहयोग राशि भेंट की गई।मां कालिका परिषद के तत्वावधान में शिव मंदिर का निर्माण भव्य रूप से किया जा रहा है। शनिवार की शाम लगभग 6 बजे नगरसेवक अजय साहनी ने सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि मां कालिका के परिसर में भगवान शिव के अद्भुत मंदिर को और अधिक सुंदर और भव्य बनाया जाए। उन्होंने नगर के अन्य सक्षम व्यक्तियों से भी छोटे-छोटे सहयोग के माध्यम से निर्माण कार्य में सहभागिता करने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद निसाद लल्लन गोड़ शान्तोष यादव विशाल राजभर, अजय राजभर, वीरेंद्र राजभर, राजन सिंह, चंदन सिंह, राहुल सिंह, मनी सिंह, शोभनाथ राजभर, बंटू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नगरसेवक अजय साहनी के सहयोग की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणादायक बताया।



