Azamgarh news :खेत की सिंचाई के विवाद में तलवार से जानलेवा हमला करने वाला हथियार सहित गिरफ्तार

खेत की सिंचाई के विवाद में तलवार से जानलेवा हमला करने वाला हथियार सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसिका में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में तलवार से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
वादी दिनेश कुमार राय पुत्र मंगला राय निवासी ग्राम पसिका द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 21.12.2025 को प्रातः लगभग 08:30 बजे मौजा कम्मरपुर स्थित अपने खेत की सिंचाई के दौरान गांव के ही निवासी विजयशंकर गिरी पुत्र श्रीपति गिरी द्वारा पाइप हटाने को लेकर विवाद किया गया। विरोध करने पर अभियुक्त ने अपनी दुकान से तलवार लाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गर्दन पर वार किया, जिसे वादी ने हाथों से रोक लिया, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। घटना के पश्चात अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 405/25 धारा 109/115(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया तथा तलवार की बरामदगी के उपरांत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजयशंकर गिरी को दिनांक 21.12.2025 को समय 14:00 बजे ग्राम चौकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने कृत्य के लिए माफी मांगी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button