Azamgarh news :परिवार परामर्श केंद्र ने बिछड़े परिवार को मिलाया

परिवार परामर्श केंद्र ने बिछड़े परिवार को मिलाया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित पारिवारिक विवादों के त्वरित, संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21.12.2025 को परिवार परामर्श केंद्र पर कुल 17 पत्रावलियों में संबंधित पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु आमंत्रित किया गया, जिनमें से 14 पत्रावलियों में पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई। उपस्थित प्रकरणों में 06 पत्रावलियों में पति–पत्नी द्वारा आपसी कुशलता प्रकट की गई।
परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों द्वारा किए गए अथक प्रयासों एवं प्रभावी काउंसलिंग के उपरांत 01 पत्रावली में पति–पत्नी के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराकर बिछड़े परिवार को पुनः एकजुट किया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज, प्रताड़ना तथा बच्चों के भरण-पोषण न करने के आरोप लगाए गए थे, जिसे परामर्श के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया।
इसके अतिरिक्त 01 पत्रावली आवेदिका की उदासीनता एवं माननीय न्यायालय में वाद लंबित होने के कारण बंद की गई, जबकि शेष पत्रावलियों में संबंधित पक्षों को अग्रिम तिथि निर्धारित कर सुनवाई हेतु अवगत कराया गया।
जनपद आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करने तथा पारिवारिक विवादों का समाधान संवाद एवं परामर्श के माध्यम से कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button