Azamgarh news :साइबर हेल्प डेस्क ने दो पीड़ितों को कुल ₹16,500/- की धनराशि वापस कराई
साइबर हेल्प डेस्क ने दो पीड़ितों को कुल ₹16,500/- की धनराशि वापस कराई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
साइबर अपराध से पीड़ित नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करते हुए थाना अतरौलिया की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा दो अलग-अलग साइबर फ्राड मामलों में पीड़ितों को कुल ₹16,500/- (सोलह हजार पांच सौ रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।
प्रथम प्रकरण में दिनांक 10.04.2025 को आवेदक दिनेश यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी लोहरा, थाना अतरौलिया द्वारा ₹7,500/- की गलत ऑनलाइन पेमेंट हो जाने के संबंध में साइबर शिकायत संख्या 33104250042678 पंजीकृत कराई गई थी। शिकायत की जांच एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा आवेदक को संपूर्ण धनराशि ₹7,500/- वापस कराई गई।
द्वितीय प्रकरण में दिनांक 29.04.2025 को आवेदक उमाकान्त निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना अतरौलिया द्वारा ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10,000/- की साइबर ठगी किए जाने के संबंध में साइबर शिकायत संख्या 23104250064359 पंजीकृत कराई गई थी। जांच के दौरान आवेदक की मृत्यु हो जाने के पश्चात् बैंक के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक की पत्नी सरिता देवी को ₹9,000/- की धनराशि वापस कराई गई।
दोनों प्रकरणों में साइबर शिकायतों की जांच के क्रम में प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क उ0नि0 अभिषेक यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार द्वारा तत्परता एवं दक्षता के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को आर्थिक राहत प्रदान की गई।
पुलिस टीम
प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क – उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए – आशीष कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
थाना अतरौलिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्राड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन अथवा निकटतम थाना पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते उचित कार्यवाही कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।



