सनातन तपस्वी सेवा समिति ने लगाया स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

बरदह में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम के साथ नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श

विवेक तिवारी

बरदह (आजमगढ़)। जनहित को ध्यान में रखते हुए सनातन तपस्वी जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता सेवा समिति, बरदह के तत्वावधान में कार्यालय परिसर पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी देना रहा। शिविर के दौरान बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही रोग प्रतिरोधक दवाइयों, टॉनिक का वितरण किया गया। ठंड से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ बच्चों को पेंसिल, कलम आदि शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. जे. आर. प्रजापति सहित देवेश राम, जमालुद्दीन शाह, सुभाष राम, राजन दीक्षित, बबलू निषाद, रिंकू प्रजापति, सुनील प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम.बी.ई.एच. लखनऊ से जुड़े चिकित्सक डॉ. जे. आर. प्रजापति एवं समाजसेवी विनोद प्रजापति का विशेष योगदान रहा।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button